देश की खबरें | बरेली में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बच्‍चे व किशोर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो मोटर साइकिलों में टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे और एक किशोर की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 29 अप्रैल बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो मोटर साइकिलों में टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे और एक किशोर की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र के गांव ढलुआपुर निवासी गंगाराम (50), हुकुम सिंह (22), आशीष (14), आकाश (16) और चार वर्षीय बालक लक्ष्य समेत कुल पांच लोग दो मोटरसाइकिलों से अपने गांव से शादी समारोह में शामिल होने बरसेर जा रहे थे।

एएसपी ने बताया कि बरसेर जाते समय रास्ते में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों मोटरसाइकलों में टक्कर मार दी जिससे आशीष और लक्ष्य की मौत हो गयी और गंगाराम तथा हुकुम सिंह घायल हो गए।

उन्‍होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकाश बच गया और उसको चोट नहीं लगी है। मिश्रा ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर