देश की खबरें | नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की पुलिस ने 12 साल की एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में 15 साल की नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सीतापुर (उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की पुलिस ने 12 साल की एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में 15 साल की नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि यह लड़की अपनी सहेली के साथ लापता हो गई थी और अब उसकी नाबालिग सहेली, सहेली के माता-पिता, शाहरुख नाम के एक व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोप शाहरुख और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ है, और मामले की जांच चल रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे 14 जुलाई को जबरदस्ती ट्रेन से सूरत ले जाया गया और आरोपियों ने उसे धर्म परिवर्तन करने को कहते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे 19 जुलाई को उसे वापस लेकर आए।

सिंह ने बताया कि जहां पीड़िता की सहेली और सहेली के माता पिता पर अपहरण का आरोप है, वहीं दो अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिये बाध्य करने का आरोप है।

इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर रामपुर मथुरा पुलिस थाना के प्रभारी को अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू