देश की खबरें | मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर युवती का धर्मांतरण कराने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले में हिंदू बनकर सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने, उसे गोमांस खिलाने और फिर देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 23 जुलाई बरेली जिले में हिंदू बनकर सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने, उसे गोमांस खिलाने और फिर देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोलकाता निवासी युवती एक साल पहले काम की तलाश में उत्तराखंड के रुद्रपुर गई थी जहां इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत एक युवक से होने लगी और युवक ने अपना नाम राजवीर बताया तथा शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और शादी के नाम पर उसकी मांग में सिंदूर भरकर युवती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

युवती का आरोप है कि नौ महीने पहले युवक उसे यहां बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंडनपुर शुमाली गांव ले गया, तब उसे पता चला कि जिसे वह हिंदू समझ रही थी, वह बख्तावर नाम का मुसलमान है और वहां उसका धर्मांतरण कराया गया और उसे जबरन गोमांस खिलाया गया।

युवती ने यह आरोप भी लगाया कि कई अन्य मुस्लिम लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे देह व्यापार कराया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के तार छांगुर बाबा गिरोह से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर बहेड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निषेध कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सं राजेंद्र नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\