Rajasthan: राजस्थान में सैनिक के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज

सेना के एक जवान के खिलाफ अपने सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार अधिकारियों को कथित तौर पर दंपती को धमकाने और मामले को रफा दफा कराने के आरोप में प्राथमिकी में नामजद किया गया है.

सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

जोधपुर, 19 मार्च : सेना के एक जवान के खिलाफ अपने सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार अधिकारियों को कथित तौर पर दंपती को धमकाने और मामले को रफा दफा कराने के आरोप में प्राथमिकी में नामजद किया गया है. पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों द्वारा भेजी गई सैन्य पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें परेशान किया और आरोपी को बचाने के मकसद से उन्हें गलत बयान देने के लिए मजबूर किया. कथित घटना के दो दिन बाद पीड़िता और उसके पति ने आरोपी और चार अधिकारियों के खिलाफ यहां रतनाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इनमें से दो कर्नल और दो मेजर रैंक के अधिकारी हैं.

सेना ने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और रतनाडा पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति सैनिक है और वह अपने पति के साथ छावनी क्षेत्र में रहती है. थाना प्रभारी भरत रावत ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, “14 मार्च की शाम, जब वह नहा रही थी तो एक सूबेदार उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जब उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद उसका पति उसे बचाने आया. दोनों ने सूबेदार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया.'' यह भी पढ़ें : भारत के वैध तरीके से ऊर्जा खरीदने का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए: सरकारी सूत्र

रावत के अनुसार, शिकायत में आगे कहा गया है कि दंपती ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें न केवल इस मुद्दे को उठाने के प्रति हतोत्साहित किया, बल्कि चुप रहने के लिए भी मजबूर किया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे और उसके पति को अपने घर में कैद रखने की पूरी कोशिश की, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग न की जाए. रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा, ''भारतीय सेना ने इस मामले का संज्ञान लिया है जिसमें जोधपुर सैन्य स्टेशन में रहने वाले एक सेवारत सैनिक की पत्नी ने एक अन्य सेवारत सैनिक और दूसरे कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.''

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश