देश की खबरें | युवक के खिलाफ हिंदू बनकर युवती से शादी एवं दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि उसने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ शादी की तथा उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 15 जुलाई राजस्थान के अलवर में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि उसने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ शादी की तथा उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने शनिवार को जुनैद नामक व्यक्ति के खिलाफ अलवर के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

महिला थाने के थानाधिकारी ताराचंद ने कहा कि लगभग 20 साल की महिला ने आरोप लगाया कि खुद को रोहित बताने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की । महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गये और पिछले साल उसने उससे शादी कर ली और साथ रहने लगे।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे हाल ही में पता चला कि रोहित मुस्लिम है और उसका नाम जुनैद है, जो अलवर के ककराली गांव का रहने वाला है और उसने अपने गांव में एक मुस्लिम से शादी की है।

पीड़िता ने एक वीडियो बयान में कहा कि उस आरोपी आदमी ने उसे धोखा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उससे आठ लाख रुपये भी ले लिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\