Jaipur Horror: जयपुर में रिश्ते शर्मशार, डेढ़ साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने मामला दर्ज करवाया है और आरोपी पिता फरार है.

Representational Image | Pixabay

जयपुर, 29 जुलाई: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने मामला दर्ज करवाया है और आरोपी पिता फरार है. इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूनम चंद विश्नोई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी पिता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

उन्होंने बताया, "28 जुलाई को महिला (20 साल) ने जयपुर के मुहाना थाने में अपने पति के खिलाफ डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है."

पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है. उसने आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात वह पड़ोस में गई थी. उसका पति डेढ़ साल की बेटी के साथ घर पर था और तभी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने पर वह मौके से भाग गया.

महिला बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची, तो उसे खून से लथपथ पाया. आसपास के लोगों की मदद से वह बच्ची को अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज हुआ. महिला ने तीन दिन बाद मुहाना थाने में यह मामला दर्ज कराया. महिला की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बच्ची की चिकित्सा जांच कराई गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड