क्लब के कर्मचारियों से “दुर्व्यवहार” के लिए अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद में एक क्लब में कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तेलुगु अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. क्लब के प्रबंध साझेदार से पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, घटना 29 मई को हुई जब अभिनेत्री एक व्यक्ति के साथ उनके क्लब में आईं और भोजन किया.

हैदराबाद, 12 जून : हैदराबाद में एक क्लब में कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तेलुगु अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. क्लब के प्रबंध साझेदार से पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, घटना 29 मई को हुई जब अभिनेत्री एक व्यक्ति के साथ उनके क्लब में आईं और भोजन किया. गाचीबावोली थाने के एक अधिकारी ने बताता कि शिकायत के आधार पर और स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद 10 जून को अभिनेत्री के खिलाफ धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

इससे पहले, एक वायरल वीडियो में अभिनेत्री और कर्मचारियों के बीच कथित तौर पर बहस होती दिख रही है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कल्पिका ने बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें जो चीजकेक ऑर्डर किया था उसका पैसा न लिया जाए क्योंकि दूसरे क्लबों में मीठी चीज मुफ्त में दी जाती है. शिकायतकर्ता ने बताया कि कल्पिका को मुफ्त में एक ‘ब्राउनी’ ऑफर की गई लेकिन उन्होंने चीजकेक के पैसे हटाए जाने तक बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया. यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय ने आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आंध्र प्रदेश के पत्रकार को जमानत दी

प्राथमिकी में कहा गया है कि जब कर्मचारियों ने ‘बिलिंग पॉलिसी’ समझाने की कोशिश की तो अभिनेत्री ने महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक से "गाली-गलौज" की और महाप्रबंधक को अपमानित किया. प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने ‘ब्राउनी’ की प्लेट फेंक दी जिससे विवाद बढ़ गया. शिकायतकर्ता ने अभिनेत्री पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर क्लब व कर्मचारियों को बदनाम करने का आरोप लगाया. कल्पिका ने अल्लू अर्जुन अभिनीत 'जुलाई' समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट