देश की खबरें | ईडी में धनशोधन के मामले में सूरत के एक भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजराती और अंग्रेजी में प्रकाशित वाले दो अखबारों की प्रसार संख्या में कथित अनियमितताओं एवं फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन के एक मामले में सूरत के एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजराती और अंग्रेजी में प्रकाशित वाले दो अखबारों की प्रसार संख्या में कथित अनियमितताओं एवं फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन के एक मामले में सूरत के एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पी वी एस शर्मा को ‘धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित’ मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी के अनुसार अहमदाबाद की एक अदालत ने शर्मा को दो दिसंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलनः UP के कई जिलों में चक्का जाम, शनिवार-रविवार को भी जारी रहेगा आंदोलन.

निदेशालय ने कहा कि गुजरात पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद उसने शर्मा, उनकी मीडिया कंपनी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। आयकर विभाग ने उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

ईडी के अनुसार संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड गुजराती और अंग्रेजी में ‘सत्यम टाइम्स’ अखबार निकालती है।

यह भी पढ़े | GDP में सुधार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी घटी, अप्रैल-जून में आई थी 23.9% की गिरावट.

ईडी ने एक बयान में बताया कि जांच में पाया गया कि रोजाना गुजराती अखबार की प्रसार संख्या 23500 और अंग्रेजी अखबार की प्रसार संख्या 6000-6300 दर्शायी गयी जबकि गुजराती अखबार की वास्तविक प्रसार संख्या प्रतिदिन 300-600 प्रतियां और अंग्रेजी अखबार की 0-290 प्रतियां ही थीं।

उसने दावा किया कि प्रसार संबंधी ये आंकड़े विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय एवं अन्य सरकारी एवं निजी एजेंसियों को विज्ञापन के वास्ते आकर्षित करने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये गये।

ईडी ने कहा कि शर्मा ने अपनी मीडिया कंपनी के जरिए हेराफेरी की और उन्होंने 2.70 करोड़ रूपये विज्ञापन से हासिल किये।

ईडी ने कहा, ‘‘ उसके लिए फर्जी कंपनियों से कच्चे माले की फर्जी खरीदारी लेखा पुस्तिका में गलत प्रविष्टियां कर दिखायी गयीं। इस सिलसिले में फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में दिखाया गया।’’

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के आरोपों में अक्टूबर में शर्मा के परिसरों पर छापा मारा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड