देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले, 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 47,375 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 18 अगस्त मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 47,375 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 1,141 हो गयी है।

यह भी पढ़े | अभिनेता संजय दत्त परिवार संग कोकिलाबेन अस्पताल के हुए रवाना, लंग कैंसर से हैं पीड़ित : 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में पांच, विदिशा में दो एवं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, छतरपुर और रतलाम में एक- एक मरीज की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 345 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 248, उज्जैन में 76, सागर में 40, जबलपुर में 54, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20, ग्वालियर में 25 एवं खरगोन में 23 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, वैध वीजा वाले विदेशी पत्रकारों को परिवार के साथ भारत आने की अनुमति.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 142 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि जबलपुर में 88, भोपाल में 110, ग्वालियर में 83, खरगोन में 34, अलीराजपुर में 30, एवं राजगढ़ में 39 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 47,375 संक्रमितों में से अब तक 35,713 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 10,521 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 688 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,7580 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज