देश की खबरें | ओडिशा में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 9,889 नये मामले, 16 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

नये मामलों में 5,611 मामले विभिन्न पृथकवास केन्द्रों से आए हैं जबकि शेष मामले संपर्क के जरिये बढ़े हैं।

खुर्दा जिला कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां सर्वाधिक 1331 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद सुंदरगढ़ में 1137 और कटक में 790 मामले सामने आये हैं।

बारगढ़ (483), संबलपुर (470), अंगुल (443), कालाहांडी (424) और पुरी (437) पांच ऐसे जिले हैं जहां नये मामलों की संख्या 400 से अधिक रही है।

खुर्दा जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गजपति और कालाहांडी में तीन-तीन जबकि रायगढ़ा और सुंदरगढ़ में कोरोना के दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

इसके अलावा कोरोना से संक्रमित 53 ऐसे लोगों की भी मौत हो गयी जोकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

ओडिशा में इस समय कोरोना के 77,257 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 4,10,227 मरीज इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.74 प्रतिशत है।

अब तक 1,03,19,104 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है जिसमें से 48,101 नमूनों की मंगलवार को जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड