देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,881 नये मामले, सात मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,881 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से सात मरीजों की मौत हुई है।

जयपुर, 13 जनवरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,881 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से सात मरीजों की मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तक राज्य में कोविड के 9,881 नए मरीज मिले। नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 2785, जोधपुर में 777, कोटा में 765, अलवर में 767, बीकानेर में 678, उदयपुर में 598, भरतपुर में 435, पाली 317, भरतपुर में 364, बाड़मेर में 335 व अजमेर में 275 रोगी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, आज 2,757 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं और इस समय राज्य में कोविड के 45,565 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के अनुसार, आज इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है जिनमें सीकर व जयपुर में दो-दो तथा बाड़मेर, झुंझुनू व नागौर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है।

राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 8988 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर