देश की खबरें | गुजरात में कोरोना के 968 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 968 नए मामले दर्ज किए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,33,769 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, दो जनवरी गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 968 नए मामले दर्ज किए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,33,769 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वलसाड जिले में एक मरीज की मौत के साथ, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,120 हो गयी। दिन भर में कुल 141 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। गुजरात में अब तक 8,18,896 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 4,753 तक पहुंच गयी।

शनिवार को राज्य में 1,069 नए मामले सामने आए थे जो पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है।

रविवार को अहमदाबाद जिले में 404 मामले सामने आए गए जबकि सूरत में 223, वडोदरा में 69 और राजकोट में 60 मामले आए। गुजरात में रविवार को ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में ओमीक्रोन के अब तक 136 मामले सामने आए हैं। ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 20 मरीजों ठीक हो गए जिससे गुजरात में ठीक होने वालों की ऐसे मरीजों की कुल संख्या 85 हो गयी।

गुजरात में अब तक कोविड रोधी टीकों की 8.96 करोड़ खुराक दी गयी है और रविवार को 1.01 लाख लोगों को टीके लगाए गए।

दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोविड के पांच नए मामले दर्ज किए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 10,672 हो गयी। अब तक कुल 10,659 मरीज ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\