देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 96 नए मामले, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 96 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,23,394 पहुंच गए हैं। वहीं दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

पुडुचेरी, 29 अगस्त पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 96 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,23,394 पहुंच गए हैं। वहीं दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 4950 नमूनों की जांच करने पर 96 मामलों की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 692 है जिनमें से 157 अस्पतालों में भर्ती है जबकि शेष 535 मरीज घरों में पृथकवास में हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि रविवार सुबह खत्म हुए पिछले 24 घंटों में 100 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,20,890 पहुंच गई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि बीते 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1812 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग अबतक 38,116 स्वास्थ्य कर्मियों और 23,002 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण कर चुका है। निदेशक ने बताया कि कुल 8.04 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है जिनमें टीके की दोनों खुराकें लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\