देश की खबरें | ओडिशा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जिसमें 96.4 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

भुवनेश्वर,18 मई ओडिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जिसमें 96.4 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

इस वर्ष छात्रों के पास होने का प्रतिशत पिछले वर्ष के 90.55 प्रतिशत से अधिक है।

ओडिशा की स्कूल तथा जन शिक्षा मंत्री प्रमिला मल्लिक ने बीएसई अध्यक्ष रामाशीष हाजरा की उपस्थिति में कटक में बीएसई कार्यालय में परीक्षा परिणाम जारी किए।

इस वर्ष 97.05 प्रतिशत लड़कियों ने तथा 95.75 प्रतिशत लड़कों ने दसवीं की परीक्षा पास की और इस हिसाब से लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा।

मल्लिक ने बताया कि कुल उत्तीर्ण छात्रों में 4,158 छात्रों को ‘ए1’, 29,838 को ‘ए2’, 77,567 को ‘बी1’ और 11,8750 छात्रों को ‘बी2’ ग्रेड मिले।

शिक्षा ने मंत्री ने कहा कि कम से कम 19,04 लड़कों ने 90 प्रतिशत और अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 2,254 लड़कियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.36 है जबकि अनुसूचित जाति की लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.08 रहा।

अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.75 वहीं लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.66 रहा।

मंत्री ने बताया कि 3,222 स्कूलों का परिणाम सौ फीसद रहा वहीं कटक तथा जगदीशपुर जिलों में उत्तीर्ण प्रतिशत राज्य में सर्वाधिक 97.99 तथा आदिवासी बहुल मलकानगिरि जिले में सबसे कम 92.68 प्रतिशत रहा।

बीएसई ने कहा कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं तथा एसएमएस के जरिए भी परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\