देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,532 नए मामले, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,532 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,33,693 हो गई है।

भोपाल, 27 जनवरी मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,532 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,33,693 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,597 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 2,278 और भोपाल में 2,049 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कोविड के 71,203 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 10,547 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी को अब तक 8,51,893 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में आज 1,09,654 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,90,29,434 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\