देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस के 9,464 नए मामले, मृतकों की संख्या सात हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,464 नए मामले सामने आए और 130 रोगियों की मौत हुई। इसके साथ रही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या सात हजार के पार चली गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 सितंबर कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,464 नए मामले सामने आए और 130 रोगियों की मौत हुई। इसके साथ रही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या सात हजार के पार चली गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि 11 सितंबर की शाम तक राज्य में कुल मामले 4,40,411 हो गए हैं। वहीं मृतक संख्या 7,067 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Swami Agnivesh Died: स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन, ILBS अस्पताल में ली आखिरी सांस.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, ठीक होने के बाद 12,545 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही 3,34,999 स्वस्थ हो चुके लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में से 3,426 मरीज सिर्फ बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के हैं।

यह भी पढ़े | China to Hand Over 5 Missing AP Youth Tomorrow: अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को शनिवार को छोड़ेगा PLA, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी.

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 98,326 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जिनमें से 97,556 मरीज अस्पतालों के पृथक वार्ड में हैं और स्थिर हैं जबकि 770 आईसीयू में हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को हुईं 130 मौतों में से, बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में 32, मैसुरु में 13, बेलागवी और धारवाड़ में नौ-नौ, बल्लारी और शिवमोग्गा में आठ-आठ,दक्षिण कन्नड़ में सात, कोप्पल में पांच मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू