देश की खबरें | भारत में एक दिन में 92,605 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, 94,612 ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 हो गई है। इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पंडित द्वारा 6ठी बेटी की भविष्यवाणी करने पर पति ने 4 महीने की गर्भवती पत्नी पर किया हमला.

सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गई है।

देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Parliament में फारूक अब्दुल्ला बोले ‘चीन की तरह पाक से भी होनी चाहिए बात’, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिया करारा जवाब.

देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 18.72 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 सितंबर तक 6,36,61,060 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 12,06,806 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\