महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले,कुल मामले बढ़ कर 1,666 हुए
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
मुंबई,11 अप्रैल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले शनिवार को बढ़ कर 1,666 पर पहुंच गए।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि नए मामलों में 72 मामले मुंबई से हैं। इनके अलावा मालेगांव में पांच, ठाणे में चार,पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो,कल्याण-डोंबीवली,वसई-विरार,पुणे,अहमदनगर,
नासिक शहर, नासिक ग्रामीण और पालघर में संक्रमण के एक-एक मामले हैं।
राज्य में संक्रमण से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विभाग के अनुसार कल शुक्रवार तक 33,093 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
संबंधित खबरें
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
Abhishek Sharma New Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन में अभिषेक शर्मा बना सकते हैं खास रिकॉर्ड, इस दिग्गज क्लब में करेंगे एंट्री
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली 'A' सर्टिफाइड फिल्म
Viral Video: गुड़ी पड़वा पर गिरगांव में 'कावासाकी' बाइक राइड के दौरान इन्फ्लुएंसर गौरी मोरे को मुंबई पुलिस ने रोका
\