देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,140 नए मामले, 94 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,140 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के 94 मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 सितंबर कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,140 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के 94 मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,49,551 हो गई और महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 7,161 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Fact Check: कंगना रनौत को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सीएम कैंडिडेट घोषित किया? फेक न्यूज का सच आया सामने.

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि अब तक कोविड-19 के 3,44,556 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में राज्य में 97,815 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार किसानों के साथ ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ की तरह व्यवहार कर रही है.

बेंगलुरु (शहरी) जिले में संक्रमण के 3,552 नए मामले सामने आए और 21 मरीजों की मौत हो गई।

बेंगलुरु में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,67,183 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 के 2,391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शहर में अभी 40,929 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बेंगलुरु में अब तक कोविड-19 के 1,23,862 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसके अलावा मैसूरु में शनिवार को संक्रमण के 637 नए मामले सामने आए और 14 मरीजों की मौत हो गई।

विभाग ने कहा कि राज्य में शनिवार को 63,583 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की गई।

कर्नाटक में अब तक 37.14 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी