9/11 स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है: भारत

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों की बरसी के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा है कि वे आतंकवाद के सभी रूपों को रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आज भी उतने ही एकजुट हैं जितने दो दशक पहले थे.

भारतीय तिरंगा (फोटो क्रेडिट- ANI)

संयुक्त राष्ट्र, 10 सितंबर: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों की बरसी के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा है कि वे आतंकवाद के सभी रूपों को रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आज भी उतने ही एकजुट हैं जितने दो दशक पहले थे. वहीं, भारत ने कहा कि 9/11 स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने और इसे सही ठहराने के सभी प्रयासों का खंडन करने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है. पंद्रह सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद ने हमलों की 20वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को एक प्रेस बयान जारी किया, जिसमें याद किया गया कि परिषद ने दो दशक पहले हुए भयानक आतंकवादी हमलों की तुरंत निंदा की थी. प्रेस बयान में कहा गया है, ''आज, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने न्यूयॉर्क शहर में 11 सितंबर को हुए हमले के स्मारक और संग्रहालय की यात्रा के जरिये वर्षगांठ को चिह्नित किया. आतंकवाद के सभी रूपों के रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता के मामले में सुरक्षा परिषद के सदस्य आज भी उतने ही एकजुट हैं, जितने 20 साल पहले थे.''

सुरक्षा परिषद के 15 देशों के स्थायी प्रतिनिधियों ने नौ सितंबर को 9/11 स्मारक और संग्रहालय का दौरा किया था. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने 'पीटीआई-' से कहा, “9/11 आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो में उपस्थित होना वास्तव में एक रोमांचक अनुभव था.

यह भी पढ़ें- भारत में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 73 करोड़ के पास पहुंचा

मैंने शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने और इसे सही ठहराने के सभी प्रयासों का खंडन करने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है.''

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\