देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 90 नये मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 3,347 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 90 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में महामारी की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,347 हो गई है।

नोएडा, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 90 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में महामारी की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,347 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि इस अवधि में संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अबतक जिले में कुल 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | असम में कोरोना का कहर, कामरूप जिले में 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा.

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 175 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

कश्यप ने बताया कि कुल 3,347 संक्रमितों में 2,396 ठीक हो चुके हैं जबकि 918 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग निषिद्ध क्षेत्र और संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहा हैं, तथा संदिग्ध संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

कश्यप ने बताया कि एंटीजन कीट व आरटी- पीसीआर जांच के माध्यम से रोजाना 3000 से ज्यादा लोगों की जिले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\