देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 889 नये मामले, 17 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 889 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,33,612 हो गयी जबकि 17 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,40,908 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 नवंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 889 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,33,612 हो गयी जबकि 17 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,40,908 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 852 नये मामले सामने आए थे जबकि 34 मरीजों की मौत हुई थी।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 738 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,80,799 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,237 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.70 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,52,56,850 नमूनों की कोविड संक्रमण के लिए जांच की गयी है, जिनमें से 1,01,557 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। महाराष्ट्र के 10 जिलों तथा चार नगर पालिकाओं में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 385 नये मामले सामने आए जबकि पुणे क्षेत्र में 246 और नासिक क्षेत्र में 169 नये रोगियों का पता चला। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 210 नये मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\