देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 886 नए मामले आए, दैनिक संक्रमण दर 10.33 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 186 बच्चों सहित 886 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 56,642 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 28 अगस्त मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 186 बच्चों सहित 886 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 56,642 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 10.33 प्रतिशत रही क्योंकि 8,576 नमूनों की जांच के बाद 886 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि आइजोल में सबसे ज्यादा 383, लुंगलेई में 118 और कोलासिब में 98 मामले सामने आए।

886 नए मामलों में से 112 की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच के माध्यम से, 739 की रैपिड एंटीजन जांच और 35 की ट्रूनेट जांच के माध्यम से की गई।

अधिकारी ने बताया कि पांच रोगियों ने बाहर की यात्रा की थी, जबकि बाकी 881 स्थानीय रूप से वायरस से संक्रमित पाए गए।

मिजोरम में वर्तमान में 8,100 कोविड​​​​-19 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 48,336 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिनमें शुक्रवार को ठीक हुए 256 लोग शामिल हैं।

राज्य में अब तक कम से कम 206 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।

राज्य में अब कोविड-19 से ठीक होने की दर 85.33 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.36 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 8.37 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी