देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 874 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 20 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में नौ और व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 874 मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी।

जियो

चेन्नई, 29 मई तमिलनाडु में नौ और व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 874 मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी।

नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 154 हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 45 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 521 हुई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,246 हो गई है। राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या अभी 8,776 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। इसमें वे मरीज भी शामिल हैं जो पृथक वार्ड में हैं।

राज्य में लगातार तीसरे दिन, शुक्रवार को भी संक्रमण के 800 से अधिक नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कुदरत का करिश्मा, जिंदा दफन किए जाने के बाद भी नवजात शिशु की बची जान.

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि 874 मामलों में से 141 ऐसे व्यक्तियों के मामले हैं जो विभिन्न राज्यों से पहुंचे हैं।

इसमें कहा गया कि राज्य में अभी तक 11,313 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। संक्रमण से आज ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या 765 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\