देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 8,735 नए मामले, रिकार्ड 37 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 8,735 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,73,732 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 37 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,791 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

Corona

भुवनेश्वर, एक जून ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 8,735 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,73,732 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 37 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,791 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 89,956 हो गयी है।

बीते 24 घंटे में 10,405 लोग स्वस्थ हुए जिससे इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,80,932 हो गयी है।

नए मामलों में 4,892 की पुष्टि पृथक-वास केंद्रों से हुई जबकि 3,843 मामले संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान के दौरान सामने आए।

खुर्दा जिला में सबसे अधिक 1,222 मामले सामने आए। इसके बाद कटक में 673 और बालासोर में 566 मामले आए हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं।

इस दौरान कोविड-19 से दिग्गज फुटबॉल कोच नंद किशोर पटनायक की मौत हो गयी। वह 65 वर्ष के थे। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी श्रद्धांजलि सामंत्रे, रंजीता मोहंती और प्रशांति प्रधान को प्रशिक्षण दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\