देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले, कुल मामले बढ़कर हुए 40,520

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 40,520 हो गए।

पुडुचेरी, 23 मार्च पुडुचेरी में मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 40,520 हो गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि कराईकल में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 677 पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 480 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 39,363 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कुमार ने कहा कि अब तक 20,732 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 7,614 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीका दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दूसरे चरण में 19,212 लोगों को टीका दिया गया, जिनमें वरिष्ठ नागरिक और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोग शामिल हैं।

इस बीच, कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और मास्क लगाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट