देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,642 नए मामले, 126 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,642 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 126 मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 16 अगस्त कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,642 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 126 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 2,49,590 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 के 4,327 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | National Food Security Act: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का NFSA को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लाभार्थियों की सूची का विस्तार नहीं किया, तथ्यों से परे है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार दिनभर में कोविड-19 के 7,201 मरीज ठीक हो गए।

विभाग के अनुसार अब तक राज्य में कुल 1,64,150 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 81,097 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 704 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में रखे गए हैं।

यह भी पढ़े | Corona Positive Patient: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना पीड़ित मरीज ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत.

बेंगलुरु (शहरी) में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,804 मामले सामने आए और कोविड-19 के 56 मरीजों की मौत हो गई।

शहर में अब तक कोविड-19 से 1,588 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 96,910 मामले सामने आ चुके हैं।

बुधवार को बेंगलुरु में 329 मरीज ठीक हो गए और वर्तमान में 33,280 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिवमोगा में एक दिन में संक्रमण के 915 मामले सामने आए और मैसुरु में 562 मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी