देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से कम हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,46,24,360 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,46,24,360 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,70,530 हो गई। पिछले 160 दिन से कोविड-19 के 50,000 से कम दैनिक मामले आ रहे हैं।

देश में अब 99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है, यह कुल मामलों का 0.29 फीसदी है, जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.35 फीसदी है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में दो मामलों की कमी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है। पिछले 61 दिनों से यह दो फीसदी से कम है। मंत्रालय ने बताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.81 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 20 दिनों से यह एक फीसदी से कम है।

देश में अब तक 3,40,53,856 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। वहीं, देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक टीके की 126.53 करोड़ खुराक दी गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। पिछले 24 घंटे में 415 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बिहार अपने आंकड़ों का मिलान कर रहा है और इसकी प्रतीक्षा हो रही है इसलिए मृतकों की संख्या में यह आंकड़ा शामिल नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि केरल ने पिछले कुछ दिनों के आंकड़े का मिलान भी किया है इसलिए राज्य में मृतकों की संख्या ज्यादा है। केरल में 269 और महाराष्ट्र में 100 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देश में अब तक कुल 4,70,530 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,149, केरल में 41,124, कर्नाटक में 38,220, तमिलनाडु में 36,513, दिल्ली में 25,098, उत्तर प्रदेश में 22,911 और पश्चिम बंगाल में 19,523 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\