देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 86 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में सोमवार को कोविड-19 के 86 नए मामले मिलने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,26,541 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम में सोमवार को कोविड-19 के 86 नए मामले मिलने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,26,541 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

हालांकि, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण दर 10.24 प्रतिशत दर्ज की गयी। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में सबसे अधिक 49 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कछार में आठ और डिब्रूगढ़ में पांच मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इस समय कोविड-19 के 1,607 उपचाराधीन मामले हैं। एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,514 थी।

असम में पिछले 24 घंटे में 20 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी, जिसके बाद अब तक कुल 7,16,943 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 6,642 मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

यहां अब तक 2.84 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है और 2.14 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू