देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 854 नए मामले सामने आए, 11 और रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 854 नए मामले सामने आए, जिनमें आठ मरीजों में उसके ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी

मुम्बई, 18 दिसंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 854 नए मामले सामने आए, जिनमें आठ मरीजों में उसके ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी

विभाग के अनुसार अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,48,694 हो गई जबकि 11 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,340 तक पहुंच गई है। ।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के आठ और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसे रोगियों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। उनमें ओमीक्रोन के चार मामलों का मुम्बई हवाई अड्डे, तीन का सतारा और दो का पुणे में पता चला।

विभाग के मुताबिक ओमीक्रोन के 48 संदिग्ध मरीजों में से 28 को छुट्टी दे दी गयी क्योंकि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी।

विभाग के अनुसार दिनभर में कुल 804 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,96,733 तक पहुंच गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,942 हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.71 फीसद और मृत्युदर 2.12 फीसद है।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,29,133 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 6,75,70,939 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 80,039 लोग गृह पृथकवास जबकि 886 अन्य संस्थागत पृथकवास में हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 247 नए मामले सामने आए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर