देश की खबरें | भारत में एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 85,362 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,362 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 59 लाख के पार हो गई है, जिनमें से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितम्बर भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,362 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 59 लाख के पार हो गई है, जिनमें से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के एक दिन में 85,362 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,03,932 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,089 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 93,379 हो गई।

यह भी पढ़े | पंजाब: किसान मजदूर संघर्ष समिति ने फार्म बिल के विरोध में अमृतसर में ‘रेल रोको’ आंदोलन रखा जारी: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 48,49,584 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 82.14 प्रतिशत हो गई है।

कोविड-19 से रोगियों की मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | अमृतसर की बेटी Hissaa ने रचा इतिहास, 16 वर्षीय छात्रा को मुफ्त में NASA की यात्रा करने का मिला मौका, Astrophysicist बनने की है ख्वाहिश.

मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 9,60,969 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 16.28 प्रतिशत हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 सितम्बर तक कुल 7,02,69,975 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 13,41,535 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\