देश की खबरें | कोझिकोड विमान हादसे में घायल 85 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है : एअर इंडिया एक्सप्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड में हुए विमान हादसे में घायल 85 यात्रियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड में हुए विमान हादसे में घायल 85 यात्रियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

एयरलाइन ने कहा है कि इसकी अनुबंध सेवा प्रदाता कंपनी केनयन इंटरनेशनल सोमवार को कोझिकोड पहुंच गई है। उसने विमान के चालक दल एवं यात्रियों के सामान की तलाश एवं उन्हें बरामद करने का कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के धरावी में 9 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसने कहा कि अमेरिकी कंपनी ने एअर इंडिया अधिकारियों की मदद से अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस राष्ट्रीय एयरलाइन एअर इंडिया की एक अनुषंगी कंपनी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम दुबई से केरल में कोझिकोड हवाईअड्डा पहुंचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान भारी बारिश के बीच उतरने के दौरान वहां हवाई पट्टी से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था। इस दुर्घटना में उसके दो टुकड़े हो गए और पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में कुल 190 लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

एयरलाइन ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि बरामद हुए सभी सामान साफ-सफाई एवं स्वच्छता प्रक्रिया के बाद यात्रियों एवं उनके परिवारों को सौंप दिये जाएं। ’’

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि 149 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से 23 को छुट्टी मिल गई है। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों का इलाज कोझिकोड के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

बयान मे कहा गया है, ‘‘आज की तारीख में, पूरी तरह से ठीक होने के बाद 85 घायलों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।’’

एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में बी 737 श्रेणी का एक ही विमान था।

एअरलाइन ने रविवार को बताया था कि 16 यात्रियों के शव उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं। अधिकारी इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\