अहमदाबाद में 85 फीसदी दिहाड़ी श्रमिक लॉकडाउन से प्रभावित: सर्वेक्षण

भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह आंकड़ें सामने आए हैं।

जमात

अहमदाबाद, आठ मई गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोविड-19 बंद की वजह से कम से कम 85 फीसदी दिहाड़ी श्रमिकों की नियमित आय प्रभावित हुई है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह आंकड़ें सामने आए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए मार्च से ही देशव्यापी बंद जारी है जिसकी वजह से कई अकुशल और दिहाड़ी श्रमिकों से रोजगार के साधन छिन गए हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आईआईएम-अहमदाबाद ने शहर के वैसे 500 घरों को लेकर सर्वेक्षण किया जो प्रति महीना 19,500 रुपये से कम कमाते हैं।

सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि कम से कम 85 फीसदी परिवार ऐसे हैं जो नियमित रूप से कमाई नहीं कर पा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर की कमाई बंद के दौरान खत्म हो चुकी है या खत्म हो जाएगी।

अध्ययन के अनुसार ज्यादातर परिवारों की महीने की कमाई (10,000 रुपये से 15,000 रुपये) खत्म हो चुकी है। सर्वेक्षण में 500 परिवारों में से 54 फीसदी परिवारों का कहना है कि वह पहले तीन वक्त का खाना खाते थे जिसे अब कम करके दो वक्त का कर दिया गया है। वहीं 60 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने कहा कि बंद के दौरान जिंदगी चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त राशन नहीं है।

यह सर्वेक्षण 24 मार्च से नौ अप्रैल के बीच में किया गया। इन परिवारों में बस चालकों, ऑटोरिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिक, प्लंबर और सब्जी विक्रेताओं के परिवार शामिल हैं क्योंकि बंद की वजह से व्यापक स्तर पर ऐसे लोगों की कमाई प्रभावित हुई है।

यह अध्ययन आईआईएम-ए के शोधकर्ताओं ने प्रोफेसर अंकुर सरीन के नेतृत्व में किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें