Pakistan VISA for Indian Pilgrims: पाकिस्तान में कटास राज मंदिरों के दर्शन के वास्ते भारतीय श्रद्धालुओं को 84 वीजा जारी किये

पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को बताया कि वह पंजाब (पाकिस्तान) सूबे के चकवाल जिले में स्थित श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को 84 वीजा जारी किये हैं.

visa (img: pixabay)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर : पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को बताया कि वह पंजाब (पाकिस्तान) सूबे के चकवाल जिले में स्थित श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को 84 वीजा जारी किये हैं. इस समूह को 19 से 25 दिसंबर तक कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए वीजा दिया गया है.

इन मंदिरों को किला कटास के नाम से भी जाना जाता है. यह कई हिंदू मंदिरों का एक परिसर है जो एक दूसरे से पैदल मार्गों से जुड़े हुए हैं. तीर्थाटन पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान जाते हैं. इसी तरह, प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल भारत आते हैं. यह भी पढ़ें : चयनकर्ताओं से कोई बातचीत नहीं, लेकिन न्यूजीलैंड श्रृंखला के बाद अश्विन के संन्यास की उम्मीद थी

पाकिस्तानी मिशन ने कहा, ‘‘नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग ने पंजाब के चकवाल जिले में स्थित पवित्र श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों के एक समूह को 84 वीजा जारी किए हैं.’’ बयान में कहा गया, ‘‘तीर्थयात्रा वीजा जारी करना पाकिस्तान सरकार की धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने और अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप है.’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड