देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही, साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई। राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 मई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही, साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई। राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है।

विभाग ने बताया कि नये मामलों में से मुंबई में 32, ठाणे जिले में दो, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 14, नवी मुंबई में एक, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में एक, रायगढ़ जिले में दो, पनवेल में एक, नासिक शहर में एक, पुणे जिले में एक, पुणे नगर निगम में 19, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में तीन, सतारा में दो, कोल्हापुर जिले में एक, कोल्हापुर नगर निगम में एक और सांगली नगर निगम क्षेत्र में तीन मामले शामिल हैं।

राज्य में कोविड-19 के 467 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक सामने आए मामलों की संख्या 411 है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी मामले हल्के लक्षणों वाले हैं।

जनवरी से अब तक 10,324 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 681 पॉजिटिव पाये गए। एक जनवरी से अब तक राज्य में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और उपचार की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\