देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,369 नये मामले सामने आये, 246 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 8,369 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 3,27,031 हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 जुलाई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 8,369 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 3,27,031 हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने यहां कहा कि दिन में 246 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 12,276 हो गई। 246 मौतों में से 62 मरीजों की मौत मुंबई में हुई।

यह भी पढ़े | बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को 7,188 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,82,217 हो गई।

राज्य में पुणे में सबसे अधिक 1,678 नये मामले सामने आये जबकि मुंबई में 992 नये मामले सामने आये। मुंबई में कुल मामले अब 1,03,368 जबकि मृतक संख्या 5,817 है।

यह भी पढ़े | बिहार, असम, समेत देश के अन्य राज्यों में बाढ़ और बारिश से बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ ने 122 टीमें तैनात कीं.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में अभी तक 2,06,221 मामले सामने आये हैं और 8,402 मरीजों की मौत हुई है। एमएमआर में मुंबई भी शामिल है।

आज दिन में हुई कुल मौतों में से 62 मरीजों की मुंबई में और 40 पुणे शहर में हुई।

पिंपड़ी-चिंचवाड और औरंगाबाद नगर निगम क्षेत्रों में क्रमश: 15 और 12 मरीजों की मौत हुई।

पुणे डिविजन में 3,301 नये मामले सामने आये। पुणे डिविजन में अभी तक 68,575 मामले सामने आये हैं और 1,946 मरीजों की मौत हुई है।

पिंपरी-चिंचवाड नगर निगम क्षेत्र में 708 नये मामले सामने आये।

नासिक जिले में 254 नये मामले सामने आये।

विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर 55.72 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 3.75 प्रतिशत है।

विभाग ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 1,32,236 मरीज उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 16,40,644 लोगों जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\