देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 836 नए मामले, दो मरीज़ों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 836 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले की तुलना में 353 कम हैं, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 836 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले की तुलना में 353 कम हैं, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों के साथ ही, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 80,74,365 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 1,48,174 तक पहुंच गई।

मुंबई में 332 नए मामले सामने आए। राज्य में मंगलवार को दोनों मरीजों की मौत भी मुंबई में हुई।

राज्य की कोविड-19 मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत थी, जबकि ठीक होने की दर 98.02 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,224 मरीजों ने संक्रमण को मात दी, और अब तक राज्य में कुल 79,14,433 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 11,758 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी