देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 813 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 813 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 5.30 प्रतिशत रही जबकि संक्रमण के चलते तीन और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 813 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 5.30 प्रतिशत रही जबकि संक्रमण के चलते तीन और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,35,687 जबकि मृतकों की तादाद 26,264 हो गई है।

इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 15,339 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 865 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 4.45 प्रतिशत रही थी। वहीं, बुधवार को संक्रमण के 1,109 मामले जबकि मंगलवार को 874 मामले दर्ज किए गए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध 9,490 बिस्तरों में से शुक्रवार को केवल 239 पर मरीज थे।

इसके मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 3,703 मरीज उपचाराधीन हैं और कम से कम 2,672 मरीज गृह पृथकवास में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\