देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 81 मामले आए, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 81 नए मामले आए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 451 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जनवरी महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 81 नए मामले आए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 451 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमण से पुणे शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोविड​​-19 से मृत्यु दर वर्तमान में 1.81 प्रतिशत है। मुंबई में कोविड-19 के 26 नए मामले दर्ज किए गए।

राज्य में ओमीक्रॉन के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित रोगियों की संख्या सबसे अधिक पुणे (189) में है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे के बाद ठाणे में जेएन.1 उपस्वरूप के 89 मामले सामने आए हैं जबकि मुंबई में 37, छत्रपति संभाजी नगर में 31, नागपुर में 30 मामले आए हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को 97 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 98.18 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,269 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 1,783 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर से और 10,486 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट से की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड