देश की खबरें | गुरुग्राम में आग लगने से 80 झुग्गियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर के सेक्टर-दो स्थित एक झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लग जाने से करीब 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अग्निश्मन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 16 अप्रैल हरियाणा के गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर के सेक्टर-दो स्थित एक झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लग जाने से करीब 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अग्निश्मन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि खाना पकाने वाले कई छोटे-बड़े सिलेंडर में विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई, जिससे आसमान में धुएं का एक मोटा गुबार छा गया।
एक अधिकारी के अनुसार, एक झुग्गी में खाना बनाते समय अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी थी।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में, आईएमटी-मानेसर दमकल केंद्र से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि एक घंटे में आग बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियों और लगभग 50 अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता पड़ी।
दमकलकर्मी ललित कुमार ने बताया, ‘‘इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है, लेकिन झोपड़ियों में रखा सामान जल गया और दो कुत्ते भी इसकी चपेट में आ गए। छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से झोपड़ियों में आग तेजी से फैली। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)