देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आये; 8,706 मरीज ठीक हुए; 227 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गयी, जबकि संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गयी, जबकि संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी।

उन्होंने कहा कि दिन में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने सोमू वीरजू को आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है।

राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | चीनी मशीनरी, कच्चे उत्पाद का प्रयोग बंद, अब भारत में स्वदेशी माल से बनेगा कपड़ा.

मुंबई महानगर और उसके उपनगरीय क्षत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,021 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 1,10,182 हो गई, जबकि क्षेत्र में 39 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6,132 हो गई।

टोपे ने बताया कि मुंबई में अब तक 81,944 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 21,812 मरीजों का इलाज चल रहा है।

ठाणे क्षेत्र में 3,110 नये मामले सामने आये हैं।

पुणे शहर में 1,104 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिंपरी चिंचवड़ में 656 मामले आये हैं।

नासिक मंडल में मामले 28,751 तक पहुंच गये, जबकि मृतकों की संख्या 1,082 हो गई। कोल्हापुर मंडल में अब तक 7,353 मामले सामने आये हैं और 194 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट