देश की खबरें | उप्र के 16 जिलों के 792 गांव बाढ़ प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अब भी राज्य के 16 जिलों के 792 गांव प्रभावित हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 29 अगस्त उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अब भी राज्य के 16 जिलों के 792 गांव प्रभावित हैं।

प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और 16 जिलों के 792 गांव बाढ़ प्रभावित है। इनमें से 437 गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गए हैं।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

बाढ़ प्रभावित जिलों में आंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, शाहजहांपुर और सीतापुर शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया कला (लखीमपुरखीरी) में शारदा नदी, जबकि (अयोध्या) तथा तुर्तीपार (बलिया) और एल्गिनब्रिज बाराबंकी में सरयू (घाघरा) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को यहां लोकभवन में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तटबंध की निरन्तर गश्त सुनिश्चित करें ताकि बांधों में कटान की स्थिति की सतत निगरानी हो सके।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ से कृषि फसलों को हुई क्षति का तत्काल सर्वे कर उन्हें कृषि निवेश अनुदान दिया जाए।

बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए राजभर ने बताया, ‘‘फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित हैं। कहीं भी चिंताजनक स्थिति नहीं है। बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत एवं बचाव हेतु एनडीआरएफ की 12 टीमें तथा एसडीआरएफ और पीएसी की 17 टीमें (कुल 29 टीमें) तैनात की गई हैं। 591 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड