देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 778 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 778 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 37,636 हो गयी है।

अहमदाबाद, सात जुलाई गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 778 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 37,636 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1979 हो गयी है।

यह भी पढ़े | भोपाल: 55 साल के शख्स को पुलिस ने गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार.

पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद में पांच मरीजों की मौत हो गयी। सूरत में तीन, जामनगर में दो तथा देवभूमि द्वारका, बनासकांठा, मोरबी, पाटन, खेड़ा, राजकोट और गांधीनगर में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 8913 मामले हैं । कुल 4,25,830 नमूनों की जांच हुई है ।

यह भी पढ़े | मुंबई: कोरोना की जांच को लेकर BMC का बड़ा फैसला, बिना प्रिस्क्रिप्शन के करा सकते हैं कोविड-19 की जांच.

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अस्पतालों से 421 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ गुजरात में अब तक 26,744 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

अहमदाबाद में संक्रमण के 187 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 22,262 हो गयी है। वडोदरा में 68 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में सूरत में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए। पिछले 24 घंटे में सूरत में 249 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7001 हो गयी है । जिले में मृतकों की संख्या 266 हो गयी है।

अहमदाबाद के बाद सूरत में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं । सूरत में 76 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी । यहां पर अब तक 4209 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

पान दुकानों, हीरा तराशने की इकाइयों को बंद करने तथा कटारग्राम, वराछा और सरथाना इलाके में रेहड़ी पटरी लगाने पर रोक लगाए जाने के बावजूद शहर के इन तीन इलाकों में संक्रमण बढ़ रहा है।

कांग्रेस के कोविड-19 से संक्रमित एक वरिष्ठ नेता को मंगलवार को वेंटिलेटर पर रखा गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि 66 वर्षीय कांग्रेस नेता इससे पहले केंद्र की संप्रग सरकार में मंत्री रह चुके हैं । उनकी हालत स्थिर है।

बहरहाल, सूरत से भाजपा विधायक और बनासकांठा जिले के कांग्रेस विधायक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी