देश की खबरें | बिहार के 10 जिलों की 765191 आबादी बाढ से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के 10 जिलों की 765191 आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गयी है जिनमें से 36448 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 23 जुलाई बिहार के 10 जिलों की 765191 आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गयी है जिनमें से 36448 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है ।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण एवं खगडिया जिले के 64 प्रखंडों के 426 पंचायतों की 636311 आबादी बाढ से प्रभावित है जहां से हटाये गए 13877 लोग 28 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक COVID19 के 886 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में, कमला बलान मधुबनी में, लालबकिया पूर्वी चंपारण में, पुनपुन पटना में, अधवारा सीतामढी में, खिरोई दरभंगा में और महानंदा पूर्णिया में तथा घाघरा सिवान में खतरे के निशान से उपर बह रही है ।

जल संसाधन विभाग के अनुसार सभी बाढ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं ।

यह भी पढ़े | कोविड-19 की स्थिति संभालने को लेकर पीएम मोदी की रेटिंग 77.3 प्रतिशत.

बिहार में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 21 टीमों को राज्य के विभिन्न संवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है।

एनडीआरएफ की इन 21 टीमों से गोपालगंज और पटना जिले में 03-03 टीमें, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सारण, दरभंगा तथा सुपौल जिले में 02-02 टीमें एवं कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधुबनी तथा मुजफ्फरपुर जिले में 01-01 टीम बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैनात की गई हैं।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने डिप्टी कलेक्टर मेघा कश्यप और स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूर्वी चंपारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया ।

मंत्री ने कहा कि यह नीतीश कुमार सरकार की घोषित नीति है कि आपदाओं से प्रभावित लोगों का राज्य के संसाधनों पर पहला हक है। बाढ प्रभावित लोगों के भोजन और आश्रय की व्यवस्था किए जाने के साथ सभी प्रभावित लोगों को 6,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है क्योंकि पडोसी जिला पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकिनगर बैराज से जलस्राव में कमी आयी है तथा केसरिया एवं संग्रामपुर में तटबंधों में दरारें की अभियंताओं द्वारा मरम्मत की गई है।

एनडीआरएफ 9 वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि पश्चिम चंपारण में एनडीआरएफ की टीम द्वारा सिकरहना प्रखंड में बाढ के पानी में फंसे चार ईंट भट्ठा मजदूरों को बचाया गया ।

मुजफ्फरपुर में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर उन्हें पर्याप्त राहत प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\