देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 761 नये मामले, 68 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,698 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 23 अगस्त ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,698 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 68 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,426 हो गयी।

ओडिशा में नये मामलों में से 443 पृथकवास केंद्रों से सामने आए जबकि बाकी मामलों का संपर्क में आए लोगों की जांच से पता चला।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 289 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 117 नये मामले सामने आए।

इस दौरान कटक में कोविड-19 के कारण 17 मरीजों की मौत हुई और जगतसिंहपुर में 15 लोगों की संक्रमण से जान गयी। ढेंकनाल में नौ, खुर्दा में आठ और जाजपुर में छह मरीजों की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 8,917 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,85,302 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में रविवार को 1,078 मरीज ठीक हुये हैं। संक्रमण की दर 5.70 प्रतिशत है।

राज्य में रविवार को 60,791 नमूनों की जांच की गयी और अब तक 1.75 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी हैं। इस बीच प्रदेश में अब तक टीकों की 2,04,48,414 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 48,30,273 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

बच्चों के टीकाकरण को लेकर राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख सी बी के मोहंती ने कहा, “ बच्चों पर तीसरी लहर का खतरा अधिक है क्योंकि वयस्कों में बहुत सारे लोगों को टीका लग गय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\