देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 7546 नए मामले, 98 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 7546 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5.1 लाख से अधिक हो गयी जबकि 98 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8041 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 7546 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5.1 लाख से अधिक हो गयी जबकि 98 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8041 हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले दिन आरटी-पीसीआर से 22,067 जांच समेत कुल 62,437 जांच की गयी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस से आए नेताओं को पढ़ाएगी रीति-नीति का पाठ.

बुलेटिन में कहा गया कि शहर में त्योहार के मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमण दर 12.09 प्रतिशत है ।

दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे ज्यादा 8593 मामले आए थे और 85 मरीजों की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | Congress Infighting: हाईकमान के बचाव में उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- आलोचना करने वाले पार्टी कर रहे हैं कमजोर.

शहर में संक्रमण से 98 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8,000 से ज्यादा हो गयी। वर्तमान में 43,221 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमितों की कुल संख्या 5,10,630 हो गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी