देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में इस साल आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल 75 वाहनों को जब्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए एक ट्रक को जब्त करने की बुधवार को मंजूरी दे दी। इस साल गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत अब तक 75 वाहन जब्त किये जा चुके हैं।

जम्मू, आठ दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए एक ट्रक को जब्त करने की बुधवार को मंजूरी दे दी। इस साल गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत अब तक 75 वाहन जब्त किये जा चुके हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस कानून के तहत अब तक पांच रिहाइशी घरों, छह दुकानों, भूमि और नकदी को भी जब्त किया जा चुका है।

प्रवक्ता ने यहां पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि एक ट्रक को जब्त करने के लिए मंजूरी दे दी गई है, जिसका इस्तेमाल उसके मालिक ने एक आतंकवादी को आश्रय देने के लिए किया था। इस आतंकवादी को हाल में श्रीनगर के बाहरी इलाके में वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों से पता चला है कि मोहम्मद शफी डार द्वारा खरीदे जाने से पहले ट्रक को तीन बार अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा जा चुका था और आतंकवादी को पनाह देने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा रहा था।

प्रवक्ता ने कहा, ''ट्रक का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में मदद और इन्हें बढ़ावा देने के लिए किया गया है ... लिहाजा इसे गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 25 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जब्त किया जाए। डीजीपी जम्मू-कश्मीर ने इस वाहन को जब्त करने की मंजूरी दे दी है।”

उन्होंने कहा कि इस साल यूएपीए के तहत कुल 75 वाहनों को जब्त किया जा चुका है, जिनमें अधिकतर दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\