जरुरी जानकारी | रेटगेन ट्रैवल के आईपीओ को दूसरे दिन 75 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के दूसरे दिन 75 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के दूसरे दिन 75 प्रतिशत अभिदान मिला।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,73,51,146 शेयरों के आईपीओ के लिए 1,29,32,815 शेयरों की बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 3.98 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में आठ प्रतिशत अभिदान मिला।

यात्रा और आतिथ्य प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी रेटगेन ने आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 2,26,05,530 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 405 से 425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ नौ दिसंबर को बंद होगा। इससे पहले रेटगेन ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 599 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\