देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 745 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 745 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,689 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 400 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आइजोल, 23 अक्टूबर मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 745 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,689 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 400 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नये संक्रमितों में 147 बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 748 नये मामले सामने आए थे। यह लगातार नौवां दिन है जब मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से कम नये मामले सामने आए हैं।

मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान 7,318 नमूनों की कोविड-19 जांच से 745 नए मरीजों का पता चला जिससे संक्रमण की दर 10.18 प्रतिशत हो गयी।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,636 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,143 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,06,653 हो गयी।

अधिकारी के मुताबिक संक्रमण से ठीक होने की दर 91.39 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.34 प्रतिशत बनी हुई है। राज्य में अब तक 12.61 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार शुक्रवार तक 6.93 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से पांच लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू