देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 7,350 नए मामले, 202 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,350 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,97,860 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 91,456 हो गई जो 561 दिनों में सबसे कम है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,350 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,97,860 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 91,456 हो गई जो 561 दिनों में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 202 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,636 हो गई। देश में लगातार 46 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 91,456 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.26 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.37 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 825 की कमी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.86 फीसदी है। यह पिछले 70 दिनों से दो फीसदी से नीचे है। मंत्रालय के अनुसार, साप्ताहिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है जो कि पिछले 29 दिनों से एक फीसदी से नीचे है।

देश में अब तक 3,41,30,768 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.37 फीसदी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 133.17 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 202 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से 143 लोगों की मौत केरल में और 16 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

केरल सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मौत के 143 मामलों में से 34 की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है। वहीं, मौत के 109 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,75,636 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,259, केरल में 42,967 ,कर्नाटक में 38,261, तमिलनाडु में 36,612, दिल्ली में 25,100, उत्तर प्रदेश में 22,914 और पश्चिम बंगाल में 19,600 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी